सूरज बिसी गरियाबंद

आरोपियों के कब्जे से 10.663 किलो ग्राम अवैध गांजा घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल दो मोबाइल जप्त।*

कार्यवाही थाना इंदागांव।*

गरियाबंद . ऑपरेशन निश्चय अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों एवं चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
इस कडी में दिनांक 09.09.2026 को थाना इंदागांव को मुखबीर से सूचना मिला कि दो मों0 सा0 बजाज एवेन्जर में दो व्यक्ति जिसमें एक महिला साथ में ओड़िसा से इंदागांव की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा के खरीदी बिक्री हेतु परिवहन कर रहा की सूचना पर थाना इंदागांव से पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रेड कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया,इंदागांव के आगे सुभाष दुकान के सामने पंहुचकर नाकाबंदी किया जिसमें संदिग्ध मो0सा0 को रोककर पूछने पर 1. बजाज एवेंजर काला रंग मो0सा0क. CG 04LQ1115 अपना नाम कमलेश सिंह पिता विष्णु सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन बंगवार काॅलोनी एम/515 पोस्ट बिमहौरी थाना धनपुरी बुडार जिला शहडोल म.प्र. 2. बजाज एवेंजर काला रंग मो0सा0क.CG 10AS 0588 चालक अपना नाम देवेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन बंगवार काॅलोनी एम/515 पोस्ट बिमहौरी थाना धनपुरी बुडार जिला शहडोल म.प्र. स्थायी पता उसलापुर थाना धनपुरी म.प्र. बताया,तीनो संदिग्धों का गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर कब्जें से दोनो मो0सा0 के सीट के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 05.423 कि.ग्रा. एवं दूसरा मो0सा0 में 05.240 कि.ग्रा. कुल 10.663 कि.ग्रा. अवैध गांजा को जप्त किया गया। साथ ही दो मो0सा0 50000-50000रू दो मोबाईल 5000-5000रू को जप्त किया कुल किमत 6,43,150/रू. मौके पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20;(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी .

01.कमलेश सिंह पिता विष्णु सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन बंगवार काॅलोनी एम/515 पोस्ट बिमहौरी थाना धनपुरी बुडार जिला शहडोल म.प्र.

  1. देवेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन बंगवार काॅलोनी एम/515 पोस्ट बिमहौरी थाना धनपुरी बुडार जिला शहडोल म.प्र. स्थायी पता उसलापुर थाना धनपुरी म.प्र.
  2. पूनम सिंह पति देवेंद्र सिंह उम्र 21 साल साकिन बंगवार काॅलोनी एम/515 पोस्ट बिमहौरी थाना धनपुरी बुडार जिला शहडोल म.प्र. स्थायी पता उसलापुर थाना धनपुरी म.प्र.

जप्त सामग्री . 1. मो0सा0क्र सीजी-सी04-LQ-1115 2. मो0सा0क्र CG-10-AS- 0588 3. दो मोबाईल

कुल कीमती- 6,43,150/रू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back