
नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा 30 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक *“डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा”* विषय पर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत आमदी (म) में गरियाबंद पुलिस विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सभी को सतर्क रहने और सुरक्षित रूप से सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमदी (म) की सरपंच श्रीमती रेखा ठाकुर, वार्ड नंबर 4 की पंच श्रीमती पूजा ठाकुर, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गांव के बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए।अभियान के अंतर्गत जिले भर में नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें डिजिटल अरेस्ट, पुलिस / CBI / ED अथवा अन्य शासकीय अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने तथा साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।#GariyabandPolice #CyberAwareness #DigitalArrest
